फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traffic jam at Sinduria intersection, pedestrians struggled for three hours

Maharajganj News: सिंदुरिया चौराहे पर लगा जाम तीन घंटे तक जूझते रहे राहगीर

Sun, 10 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam at Sinduria intersection, pedestrians struggled for three hours
शिकारपुर चौराहे पर लगा जाम।
मिठौरा। क्षेत्र की सिंदुरिया चौराहे पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जाम लग गया। देखते ही देखते एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने करीब 11 बजे किसी तरह से जाम खुलवाया तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिंदुरिया में पंचमुखी चौराहा से गुजरने वाले चार पहिया, दो पहिया एवं भारी वाहनों के चलते अक्सर जाम लग जाता है। शनिवार को रक्षाबंधन पर्व के कारण चौराहे से सटाकर मिठाई और राखी की दुकानें सजी थीं।
विज्ञापन

लोग आड़े-तिरछे वाहन खड़ी कर खरीदारी करने लगे। इससे सिंदुरिया से महराजगंज, निचलौल, सिसवा और शिकारपुर की ओर जाने वाले सड़क मार्ग पर दो पहिया, चार पहिया के साथ ही भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिंदुरिया थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत करके जाम समाप्त कराया, तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंदुरिया चौराहा निवासी पवन मोदनवाल, लक्ष्मण मौर्य, आनंद शर्मा, आजाद अली आदि का कहना है सिंदुरिया चौराहे पर बाजार के एवं त्योहार के दिन अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह का कहना है त्योहार के कारण उमड़ी भीड के कारण जाम की समस्या का उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed