फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders protested against power cuts at the Collectorate.

Maharajganj News: बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traders protested against power cuts at the Collectorate.
कलक्ट्रेट परिसर में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को संयुक्त व्यापारी मोर्चा के बैनर तले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने उद्योगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा जर्जर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की।

डीएम को सौंपे ज्ञापन में संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त एवं महामंत्री दामोदर गोयल ने कहा कि नगर के छोटे-बड़े उद्योग और अधिकांश व्यापार बिजली पर निर्भर हैं। इसके बावजूद दिनभर बार-बार फॉल्ट ठीक करने के नाम पर बिजली काट दी जाती है। बिजली कटौती से उत्पादन कार्य रुक जाता है, श्रमिकों का समय और लागत बढ़ती है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर महंगाई के रूप में पड़ता है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग की कि नगर की पूरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए। जर्जर तारों, ट्रांसफार्मरों और अन्य पुराने उपकरणों को बदलकर आधुनिक व्यवस्था स्थापित की जाए। इस दौरान श्याम वर्मा, उमेश गुप्ता, संजय कुमार, विनोद कुमार, रामसेवक साहू, विक्रम, दिवाकर गुप्त, प्रदीप वर्मा, संजय, दिनेश प्रसाद साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed