फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders' protest ends after decision to withdraw RC

Maharajganj News: आरसी वापसी के निर्णय के बाद व्यापारियों का प्रदर्शन समाप्त

Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Traders' protest ends after decision to withdraw RC
आरसी जारी होने के विरोध में चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे दुकानदार
विज्ञापन

फरेंदा। आनंदनगर के गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के 41 दुकानदारों के बकाया किराए को लेकर आरसी जारी होने के विरोध में दुकानदार चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए बृहस्पतिवार को तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा ने तहसील सभागार में दुकानदारों के साथ बैठकर जारी आरसी को वापस ले लिया। इसके बाद दुकानदारों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

नगर पंचायत आनंदनगर के मुख्य बाजार में 1988 से गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन का निर्माण किया गया था। इसमें 41 दुकानदारों को दुकान आवंटित किया गया है। कुछ दिन पूर्व दुकानों का पुर्ननिर्माण, मरम्मत व बकाया किराया के नाम पर करीब 24 लाख रुपये की आरसी जारी की की गई थी। इसके विरोध में दुकानदार चार दिनों से दुकान बंदकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने दुकानदारों की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में व्यापारियों व प्रशासन की बैठक हुई। प्रशासन ने न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण जारी आरसी को वापस लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश लाल, विनोद गुप्ता, संदेश जायसवाल, राजेश मोदी, मधुरेश यादव, राकेश जायसवाल, अनूप जायसवाल, चुन्नू दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed