फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Traders met EO and expressed protest against harassment

Maharajganj News: ईओ से मिलकर व्यापारियों ने उत्पीड़न पर जताया विरोध

Fri, 26 Jul 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 26 Jul 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Traders met EO and expressed protest against harassment
महराजगंज। प्रतिबंधित प्लास्टिक जांच के नाम पर उत्पीड़न को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका के अधिशासी अभियंता से मिलकर विरोध जताया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को ईओ से मिलकर बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन की जांच के नाम पर व्यापारियों को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरिद्वार गुप्ता ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के जांच के नाम पर निर्दोष व्यापारियों का चालान काटा जा रहा है जो प्लास्टिक प्रतिबंधित नहीं है उसे भी जब्त किया जा रहा है। व्यापारियों ने जांच के नाम पर कर्मचारियों पर धनउगाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अजय राज कसौधन ने कहा कि पहले प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादन करने वाली फैक्टरियों पर कार्रवाई की जाए फिर दुकानों को चेक किया जाए। जांच के नाम पर ठेले खोमचे लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों पर कार्रवाई बंद होनी चाहिए। वार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष सदरेआलम, गुड्डू तिवारी, करण सिंह चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, मदनलाल, श्याम वर्मा, संदीप कश्यप, फैजल खान, आकाश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed