{"_id":"61b24170a56f7f5e686283c3","slug":"traders-demonstrated-by-accusing-the-police-of-extortion-maharajganj-news-gkp4193170190","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर उगाही का आरोप लगाकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर उगाही का आरोप लगाकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नौतनवा तहसील में प्रदर्शन करते व्यापारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
पुलिस पर उगाही का आरोप लगाकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
नौतनवां। फल एवं सब्जी थोक व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष गोपाल सोनकर के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न करने और धनउगाही का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
अध्यक्ष गोपाल सोनकर ने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से व्यापारियों को अक्सर बैठाकर रकम की मांग की जाती है। मांग पूरी न होने की स्थिति में उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने की धमकी भी दी जा रही है। आरोप है कि गत कुछ दिनों पूर्व ही नवीन मंडी समिति में पल्लेदार व कुछ लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस अब तक कई व्यापारियों के घर दबिश देकर उन्हें अनावश्यक थाने में बैठा चुकी है। इससे व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त है।
उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत कस्बा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि व्यापारियों का आरोप निराधार है, नियम के अनुरूप ही कार्य किया जा रहा है। तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्राधिकारी से वार्ता कर मामले की जांच कराई जाएगी। इस दौरान पूरन, इस्लाम, अब्दुल रहमान, अशरफ, शैलेश मद्धेशिया, शुभम, सिराज अहमद, नसीम, विकास, जितेंद्र, आकाश, बाबूलाल, मोहम्मद हुसैन, पलटू, रहमत अली, मनौव्वर, विकास कुमार, राजेश्वर यादव आदि मौजूद रहे।