फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tractor trolley seized for not paying money

Maharajganj News: रकम नहीं देने पर ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Tue, 07 May 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 07 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley seized for not paying money
निचलौल। तहसील में तैनात दो राजस्व निरीक्षकों पर धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूलने का मामला संज्ञान में आया है। रकम न मिलने पर जिम्मेदारों ने ट्रॉली ट्रैक्टर को सीज कर दिया। पीड़ित ने सोमवार को डीएम को शपथ पत्र के साथ शिकायती पत्र देकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अमडा उर्फ झुलनीपुर निवासी पीड़ित राम नगीना सिंह ने कहा शपथ और शिकायती पत्र के माध्यम से डीएम को बताया है, की वह खनन विभाग से बलुही मिट्टी ईट भट्ठे में प्रयोग होने वाले का अनुमति लिया गया है। इसी के क्रम में बलुही मिट्टी को ट्रॉली पर लोडिंग कर ट्रैक्टर की मदद से ईट भट्ठे पर ले जा रहे थे। इसी बीच तहसील में तैनात दो राजस्व निरीक्षकों ने बलूही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते में रोक लिया। उसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को तहसील परिसर लेकर चले गए। जहां पर जिम्मेदारों की ओर से ट्रॉली ट्रैक्टर छोड़ने के नाम पर 50 हजार रूपये की मांग की जाने लगी। जिस दौरान रकम न देकर बलुही मिट्टी लोडिंग की कागजात दिखाने लगे। जिम्मेदारों ने उच्चाधिकारियों के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की। कागजात दिखाने और काफी गुहार के बाद भी जिम्मेदार उनकी बातों को नहीं सुने। वही राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह ने कहा की रकम वसूलने का लगाया जा रहा आरोप निराधार है। उक्त व्यक्ति की ओर से अवैध तरीके से खनन कर बलुही मिट्टी का खनन किया जा रहा था। जबकि तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने कहा की अवैध खनन पर शिकंजा कसने से बौखलाए खनन माफियाओं की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed