{"_id":"66410fda5c7d55fa23032f24","slug":"tractor-trolley-crushes-middle-aged-man-dies-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122322-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राली ने अधेड़ को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राली ने अधेड़ को कुचला, मौत
Mon, 13 May 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने घर जा रहे अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर हटवाकर नीचे दबे शव को निकाला।
श्यामदेउरवां निवासी घनश्याम शर्मा (48) गोरखपुर-महराजगंज मार्ग के बगल में स्थित अपनी पुस्तैनी जमीन पर मकान बनवा रहे थे। शनिवार की रात वह भोजन करने के लिए गांव में स्थित घर जा रहे थे। अभी वह अपने नवनिर्मित मकान से मात्र 100 मीटर दूर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने ठोकर मारते हुए घनश्याम को घसीटते हुए खेत के अंदर तक चला गया। घनश्याम ट्रैक्टर के अगले हिस्से में दब गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर श्यामदेउरवां पुलिस व ग्रामीण भी भारी संख्या में एकत्रित हो गए। जेसीबी मशीन के माध्यम से ट्रैक्टर को हटवाकर शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। घनश्याम अपने परिवार में अकेला कमाऊ पुत्र थे। उनकी मौत के बाद बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, एक बेटी व दो बेटों के भरण-पोषण के लिए कोई नहीं बचा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।