फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tractor-trolley collides with electric pole, supply disrupted

Maharajganj News: बिजली के खंभे से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, आपूर्ति बाधित

Mon, 29 Jan 2024 05:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jan 2024 05:19 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with electric pole, supply disrupted
सिसवा बाजार। शिवाजी नगर अमरपुरवा तिराहे के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे बिजली के खंभे से गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली टकरा गई। इससे 11 हजार केवीए का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गनीमत रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर के अमरपुरवा तिराहे पर 11 हजार केवीए का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे आसपास के कई घरों में तार जल गए। पूरे नगर के साथ नार्थ गंडक, पीटी डब्लू और निचलौल फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मोहल्ले के विक्की ने बताया कि मेरे दुकान के शटर पर तार गिरा और शटर का निचला हिस्सा जल गया। साथ ही कई घरों के तार भी जल गए। तीन घंटे बाद नार्थ गंडक, पीटीडब्लू व निचलौल फीडर की आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन सिसवा नगर की आपूर्ति शाम चार बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि तार गिरने से सप्लाई बाधित हुई है। बिजली कर्मी काम कर रहे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed