{"_id":"6592d1c9f073a86b4506f85d","slug":"tourists-stuck-in-road-jam-at-narayan-ghat-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12935-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नारायण घाट पर सड़क जाम में फंस रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नारायण घाट पर सड़क जाम में फंस रहे पर्यटक
Mon, 01 Jan 2024 08:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल में काठमांडों और पोखरा को जोड़ने वाली मुख्य सड़क और पुल निर्माण को लेकर चार और छह घंटे के लिए बंद है। इसके कारण भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटक भी परेशान हो रहे हैं। सोमवार को नव वर्ष पर बड़ी संख्या में पर्यटक निकले। इससे नारायण घाट पर बन रहे पुल की वजह से जाम में फंस गए।
बुटवल और नारायणगढ़ तक यात्रा करते समय राजमार्ग के किनारे के घर धूल से ढके होते हैं। टीन की छतों पर हर तरफ धूल है, यहां तक कि पेंट किए गए कंक्रीट के घर भी बेरंग दिखते हैं। बुटवल से नारायणगढ़ तक 113 किमी के अधिकांश हिस्सों में यह समस्या स्लम क्षेत्र में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग को दो लेन से चार लेन और वन क्षेत्र में दो लेन तक चौड़ा करने का काम शुरू होने के पांच साल बाद से मौजूद है। पर्यटक की गाड़ी गड्ढों वाली सड़क पर जब चलती है तो धूल उड़ती है। इस सड़क का काम पांच साल से चल रहा है। हर वर्ष उक्त सड़क को कार्य के लिए बंद कर दिया जाता है।
नारायण घाट मुगलिंग रोड पर सड़क पुल निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके कारण प्रतिदिन चार घंटे स्थानीय प्रशासन ने रास्ता बंद कर दिया है। वहीं एक जनवरी से पोखरा के रास्ते में छह घंटे आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके कारण नववर्ष पर पोखरा जाने वाले पर्यटक दो दिन की जगह चार दिन का भंसार करा रहे हैं।
विज्ञापन
पाल्पा के मुख्य जिला अधिकारी आनंद काफले ने बताया कि एक जनवरी को सुरंग के निर्माण की सुविधा के लिए 100 दिनों के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक गैर आवश्यक वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। नेपाल पोखरा जाने वाली सड़क निर्माण के कारण छह घंटे और काठमांडो जाने वाली सड़क पर पुल निर्माण के चलते चार घंटे आवागमन बंद है। नारायण घाट-मुगलिंग रोड पर 23 दिसंबर से सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक यातायात बंद है। इस मार्ग पर तीन सप्ताह निर्माण कार्य चलेगा।