Nepal News: नेपाल में भंसार कराने के लिए पर्यटक रहे परेशान, गृह मंत्री से की शिकायत
लुंबिनी राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि पर्यटन स्थलों को व्यवस्थित कर आर्थिक समृद्धि के लिए नेपाल में अधिक संख्या में पर्यटकों को लाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ निवासी सागर पुरोहित अपने परिवार के साथ नववर्ष पर पोखरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सीमा पर काफी व्यस्तता है। पहले भारत में चेकिंग फिर नेपाल में चेकिंग वाहन का भंसार कराने के लिए दो घंटे लग गए। फिर आगे परमिट भी बनवाना है। हमने तो 500 में गाइड ले लिया है। इसी तरह बनारस निवासी सुदर्शन तिवारी ने बताया कि काठमांडो जाना है। नेपाल के पास पार्किंग ही नहीं है। सड़क पर गाड़ी खड़ी थी। पुलिस ने 310 रुपये का चालान कर दिया। भारतीय मुद्रा चलन में नहीं है। उसे नेपाली मुद्रा लेने में चार प्रतिशत कमीशन देने पड़े।
इधर, भैरहवा में डेमोक्रेटिक समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित सम्मेलन में बोलते हुए लुंबिनी राज्य के गृहमंत्री संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यटन स्थलों को व्यवस्थित कर आर्थिक समृद्धि के लिए नेपाल में अधिक संख्या में पर्यटकों को लाया जाएगा। मैंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस मित्रों से कहा है कि जब आप भारतीय पर्यटकों को नेपाल लाएं तो उन्हें हर जगह परेशान न करें। जिन भारतीय पर्यटकों के पास कार की सुविधा है, उनके लिए कम से कम सिद्धबाबा, लुंबिनी, तिलौराकोट और रामग्राम तक पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी।