फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourists from Sri Lanka, Myanmar and Taiwan prayed for world welfare by worshipping Buddha.

Maharajganj News: श्रीलंका, म्यांमार व ताइवान के पर्यटकों ने बुद्ध का पूजन कर की विश्व कल्याण की कामना

Fri, 21 Nov 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tourists from Sri Lanka, Myanmar and Taiwan prayed for world welfare by worshipping Buddha.
पकवा इनार। कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पांचवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार को श्रीलंका, म्यांमार और ताइवान के पर्यटकों की सूर्योदय से सूर्यास्त तक आवक बनी रही।
विज्ञापन

पर्यटकों ने अपने रीति रिवाजों व संस्कृति के मुताबिक बुद्ध की 6.1 मीटर लेटी प्रतिमा का दर्शन किया। बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाया। उत्खनित पुरावशेषों व संरचनाओं की ऐतिहासिकता व प्राचीनता से रूबरू हुए। श्रीलंका का पांच पर्यटकों का दल, म्यांमार का दो और ताइवान का 16 सदस्यीय एक दल सहित अन्य देशों के पर्यटकों की धूम रही।
विज्ञापन

पर्यटकों का दल मांथा कुंवर मंदिर में भू-स्पर्श मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा व अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप का भी दर्शन किया। सभी ने अपने रीति रिवाजों व संस्कृति के अनुसार पूजा-अर्चना किया। इसके अलावा स्थानीय लोगों की भी आवक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार प्रांत से लेकर देवरिया, महराजगंज, बस्ती सहित अन्य जगहों के स्कूलों के बच्चों की भी आवक से दिनभर चहल-पहल बनी रही। भ्रमण पर आए विद्यार्थियों ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा, मांथा कुंवर मंदिर, राजकीय बौद्ध संग्रहालय,थाई मंदिर सहित अन्य स्थलों को देखा। उनके ऐतिहासिकता और प्राचीनता से भी अवगत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed