फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tourist vehicle sent on fake Bhansar paper

Maharajganj News: फर्जी भंसार पेपर पर भेज दिया पर्यटकों का वाहन

Mon, 30 Sep 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Sep 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tourist vehicle sent on fake Bhansar paper
सोनौली। सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्टम कार्यालय ने नकली कस्टम कागजात बनाकर भारतीय पर्यटक गाड़ी का नेपाल में प्रवेश दिलाने पर चार दलालों को गिरफ्तार किया है। नेपाल कस्टम कार्यालय को इस खेल की जानकारी होने पर कई दिनों बाद कामयाबी मिली है। विभाग चारों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

भारतीय नंबर प्लेट का वाहन अमरदीप कौर के नाम से है। चालक सुरेश साह कलवार चीतवन जिले के रत्नागर ने पकड़े जाने पर बताया कि उसने दलाल के माध्यम से नेपाल कस्टम का दो दिन के लिए कागज बनवाया था। कागज चेक करने पर पता चला कि इस कस्टम कागज नंबर पर एक भारतीय ट्रक की इंट्री हुई है, तब कस्टम अधिकारियों को यह खेल समझ में आया।
विज्ञापन

बताया गया है कि कुछ ऐसे दलाल हैं जो पर्यटक वाहनों को पास कराने का काम करते हैं, जिसमें कुछ युवकों ने पर्यटकों के वाहनों पर लगने वाले भंसार शुल्क की चोरी शुरू कर दी। साथ ही आरटीओ परमिट से लेकर सही कागजात उन्हें फर्जी देकर रवाना कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलहिया कस्टम कार्यालय के सूचना प्रवक्ता नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कस्टम कागज नंबर 110812 चेक करने पर पता चला भारतीय नंबर प्लेट की कार का बना कागज फर्जी है। चालक के चिह्नित करने पर लल्लन ठाकुर, चितवन, भैरहवा के विकाश गुरुंग और सोनू मद्धेशिया को पकड़ा गया। सोनू ने बताया कि उसने कस्टम का नकली कागज नौतनवा बनैलिया मंदिर चौराहा के एक साइबर कैफे से बनवाया था। गाड़ी सहित चारों आरोपी अभी नेपाल कस्टम के अंडर में हैं, जहां जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed