{"_id":"653d596ee592d9b0d1024114","slug":"tourism-service-fee-will-be-imposed-in-nepals-machhapuchhre-tourists-will-be-out-of-pocket-maharajganj-news-c-7-1-gkp1037-351436-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल के माछापुछरे में पर्यटन सेवा शुल्क लगेगा, पर्यटकों की जेब होगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल के माछापुछरे में पर्यटन सेवा शुल्क लगेगा, पर्यटकों की जेब होगी ढीली
विज्ञापन
नेपाल के माछापुछरे में पर्यटन सेवा शुल्क लगेगा, पर्यटकों की जेब होगी ढीली
बुनियादी सुविधाओं विद्युत एवं स्वच्छता के लिए नगर पालिका प्रशासन ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल के पर्यटक नगरी पोखरा के करीब कास्की जिले के माछापुछरे नगर पालिका क्षेत्र में जाने के लिए पर्यटकों को शुल्क देना होगा। अगले माह से यह शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। भारतीय, विदेशी पर्यटकों से 500 रुपये व नेपाली नागरिकों से 100 नेपाली रुपये प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। पहाड़ी, झरना, मनोरम प्राकृतिक छटा, बेहतर रिसार्ट आदि की वजह से यहां काफी संख्या में पर्यटक आते हैं।
सूचना जारी कर ग्रामीण नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपीकृष्ण आर्यल ने बताया कि सामान्य बुनियादी ढांचे के निर्माण, स्थापना जैसी सुविधाओं के निर्माण और प्रबंधन के लिए पर्यटन सेवा शुल्क एकत्र होगा। इसके लिए शुक्रवार को अधिसूचना प्रकाशित की गई है। जिसमें सूचना केंद्र, सोलर लाइट की स्थापना, कूड़ा प्रबंधन आदि के बारे में बताया गया है। ग्राम सभा के निर्णय के अनुसार, पर्यटक सेवा शुल्क वसूलने का निर्णय ग्राम कार्यकारिणी की बैठक में हुआ है। ग्राम सभा द्वारा पारित आर्थिक अधिनियम 2080 की अनुसूची 6(7) में पैदल यात्रियों से सेवा शुल्क वसूलने का प्रावधान है।
कार्यकारी सदस्य राम गुरुंग ने कहा कि पहले चरण में मार्डी हिमाल फुटपाथ और ग्रेट माछापुछरे ट्रेल और खुमांडांडा की ओर जाने वाले माछापुछरे मॉडल ट्रेक तक पहुंचने वाले पर्यटकों से शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मार्डी हिमाल ट्रैकिंग मार्ग के लिए, हुमाल (लो कैंप) और खुमांदांडा तक पहुंचने वाले ग्रेट माछापुछरे ट्रेल के लिए लुब्रुक में शुल्क लेने की व्यवस्था है। भुरजंगखोला से घलेखर्क होते हुए तारा हिलटॉप तक पैदल यात्रा मार्ग प्रचार के चरण में है इसलिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शुल्क केवल उन पर्यटकों के लिए है जो ट्रेक पर जाते हैं, उनके लिए नहीं जो होम स्टे पर जाते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -