फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   toper Meraz studiying on 8 huors

इंटर में महराजगंज जिले के टापर

Sun, 19 Jun 2022 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
toper Meraz studiying on 8 huors
जिले में टॉपर बनने वाले मेराज आठ से दस घंटे करते हैं पढ़ाई
विज्ञापन

महराजगंज। इंटरमीडिएट की परीक्षा में राम प्यारे इंटर कालेज के छात्र मोहम्मद मेराज ने इंटर में 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेराज का इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विस में जाने का इरादा है। इसे ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की ओर अग्रसर हैं। पिता अनवर अली पेशे से किसान हैं। उनके द्वारा आगे बढ़ने के लिए मिली प्रेरणा से मेराज को काफी आत्मबल मिला। वह पिता को अपना रोल माडल मानते हैं।
कुशीनगर के दगरौली छितौनी गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज का पसंदीदा विषय विज्ञान है। माता कमरुन निशा गृहणी हैं। तीन भाईयों एक बहन में मेराज सबसे बड़े हैं। फुटबाल और क्रिकेट खेलने में रुचि है। 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते हैं। इस समय कोटा राजस्थान में आईआईटी के लिए तैयारी कर रहे मेराज ने बताया कि विद्यालय में गणित के शिक्षक विजय शंकर मिश्रा उनके पसंदीदा शिक्षक हैं। मेराज ने बताया कि मेरे आदर्श नेता जी सुभाषचंद्र बोस हैं। राजनीति में कोई रुचि नहीं है। परिवार की तरफ से आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया जाता है। विद्यालय में बेहतर ढंग से पढ़ाई होने के कारण यह सफलता मिली है। सभी शिक्षकों ने हर संभव मेहनत की। बगैर गुरू के मार्ग दर्शन के कोई आगे नहीं बढ़ सकता है। सोशल मीड़िया में कोई खास रुचि नहीं है। किताबों में गहरा नाता है। इंटरनेट से जटिल तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल करता हूं। बेटे को मिली सफलता से परिवार के सभी लोगों के साथ विद्यालय प्रशासन ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी ने बनाया जिला टॉपर
महराजगंज। महाराणा प्रताप इंटर कालेज के अंग्रेजी के शिक्षक विनोद कुमार मिश्र के बेटे आशुतोष मिश्रा 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में मेराज के साथ संयुक्त रुप से टॉपर हो गए हैं। आईएएस बनने की इच्छा रखने वाले आशुतोष सोशल मीडिया से हमेशा दूर रहते हैं। विस्मिल नगर मोहल्ले में रहते हैं। इनका मूल निवास स्थान आजमगढ़ में हैं। पिता के साथ महराजगंज में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष की एक बहन अंशिका महाराणा प्रताप इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। भाई बहन दोनों इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। भाई को मिली सफलता पर बहन ने खुशी का इजहार किया। आशुतोष ने बताया कि कम से कम पांच घंटे प्रत्येक दिन पढ़ता हूं। खाली वक्त में प्रतियोगिता से संबंधित पुस्तकों को पढ़ना अच्छा लगता है। पसंदीदा खेल क्रिकेट है। बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। नेता में सबसे अच्छे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगते हैं। आशुतोष ने बताया कि स्कूल में सभी विषयों के शिक्षकों ने बेहतर मार्ग दर्शन दिया। जिससे सफलता की राह आसान हुई। आगे बढ़ने के लिए सतत परिश्रम करता रहूंगा। आईएएस बनने के इरादे के साथ बेहतर ढंग से पढ़ते हुए जीवन में सफलता हासिल करने की इच्छा है।
टॉप नहीं करने का मलाल, बनेंगे इंजीनियर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज के छात्र अक्षय यादव को टाप नहीं कर पाने का मलाल है, लेकिन इंटर में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर हैं। इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
अक्षय यादव को विज्ञान में गहरी रुचि है। पिता रामनिवास यादव किसान हैं। माता मालती देवी गृहणी हैं। तीन भाईयों में मझले अक्षय को टॉप करने की इच्छा थी, लेकिन दूसरे पायदान पर आ गए। उन्होंने कहा कि खुशी तो हो रही है, लेकिन जो चाहता था, वह नहीं हुआ। आगे और कड़ी मेहनत करके शीर्ष पर पहुंचने की कोशिश करूंगा। हरपुर बेलहिया गांव के रहने वाले अक्षय चोखराज तुलस्यान इंटर सिसवा बाजार के छात्र हैं। इनका लक्ष्य इंजीनियर बनना है। खेल में पसंदीदा क्रिकेट है। प्रत्येक दिन सात घंटे पढ़ाई करते हैं। पसंदीदा विषय भौतिक विज्ञान है। पंसदीदा शिक्षक और आदर्श रजनीश पांडेय हैं। अक्षय ने बताया कि लक्ष्य का हासिल करने के लिए भविष्य में कड़ी मेहनत करूंगा। अक्षय को मिली सफलता पर स्कूल प्रशासन समेत सभी लोगों ने खुशी जाहिर की।
आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं अर्पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के पंडित दीनदयाल कालेज की इंटर की छात्रा अर्पिता पटेल ने 89.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरे स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता अनिल पटेल सऊदी अरब में काम करते हैं। शहर के पटेल नगर की रहने वाली अर्पिता की आईएएस बनकर देश की सेवा करने की इच्छा है। प्रधानमंत्री मोदी को पसंदीदा नेता मानने वाली अर्पिता का पसंदीदा खेल क्रिकेट है।

अर्पिता ने बताया कि पापा ने हमेशा मुझे बेटे जैसा प्यार दिया है। वह हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मेरी शिक्षा दीक्षा बेहतर ढंग से हो सके, इसके लिए वह सऊदी काम करने चले गए। उनके सपना है कि मैं आईएएस बनकर देश की सेवा करूंगा। पापा के सपनों को साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर रही हूं। प्रत्येक दिन कम से कम छह घंटे पढ़ाई करती हूं। सफलता के लिए शार्टकट नहीं, विषय के प्रति गहरा ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मां रेनू की प्रेरणा से आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। उनका समय समय पर मार्ग दर्शन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed