फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Took information about preparations for Major Dhyanchand Jayanti and MP sports competition

Maharajganj News: मेजर ध्यानचंद जयंती और सांसद खेल स्पर्धा की तैयारियों की ली जानकारी

Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Took information about preparations for Major Dhyanchand Jayanti and MP sports competition
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में मेजर ध्यानचंद जयंती और सांसद खेल स्पर्धा के शुभारंभ के संदर्भ में बैठक की। दोनों आयोजनों को भव्य रूप में आयोजित करने के लिए निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने मेजर ध्यानचंद जयंती और सांसद खेल स्पर्धा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 29, 30 और 31 अगस्त को विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन करें। इन स्पर्धाओं में ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने 31 अगस्त को फिट इंडिया और खेलो इंडिया का संदेश देने के लिए साइकिल रैली आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाकर, भारत उनके योगदान को याद करता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा देता है। यह दिन देश भर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवा पीढ़ी में खेल के प्रति जुनून जगाने का भी प्रतीक है। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी,विंध्यवासिनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed