{"_id":"5f6e35f28ebc3e9bb4525a5f","slug":"tont-on-the-police-reached-for-harasing-maharajganj-news-gkp366933924","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने पहुंची पुलिस पर युवक ने ताना असलहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश देने पहुंची पुलिस पर युवक ने ताना असलहा
विज्ञापन

सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा बाइपास के निकट गांधी चौक पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती को परेशान करने के दो आरोपित युवकों को पकड़ने के लिए दबिश देने पहुंची पुलिस पर एक युवक ने असलहा तान दिया।
इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए पुलिस बैकफुट पर आ गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपित युवक फरार हो गया। वहीं पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से उसके दूसरे साथी को दबोच लिया। फरार युवक की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। युवक सोनौली क्षेत्र में गोदाम लेकर काम करता है। वह एक युवती से शादी के लिए उसके परिजनों पर दबाव बना रहा था।
आरोप है कि शादी से इनकार करने पर वह तरह-तरह की धमकियां दे रहा था। परेशान होकर परिजनों ने इसकी पुलिस से शिकायत की। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की लिखित शिकायत मिली है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम लगी है। सिपाही पर असलहा तानने की बात निराधार है।