फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tommorow Congress rally in Gorakhpur

गोरखपुर में होने वाली प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने पर चर्चा

Fri, 29 Oct 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tommorow Congress rally in Gorakhpur
कल रैली को संबोधित करेंगी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी
विज्ञापन

महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी नगर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर गोरखपुर में होने वाली रैली को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। 31 अक्तूबर को कांग्रेसी की प्रतिज्ञा रैली में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होंगी। इसे देखते हुए पार्टी की ओर से बेहतर ढंग से तैयारी की जा रही है।
जनपद के प्रभारी प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग गोरखपुर में पहुंचेंगे। कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर रैली के बारे में लोगों को जानकारी दें।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रतिज्ञा रैली में शामिल होने के लिए जिले की जनता में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। जनता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए तैयार है। जिले में अधिक संख्या में लोग गोरखपुर रैली में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र अनुसूचित विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने कहा कि पूरे जनपद में हम लोग जगह-जगह बैठक करके रैली को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं के साथ दिन-रात पूरे मनोयोग से लगे हैं।

जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि प्रतिज्ञा रैली एक ऐतिहासिक होगी और वर्तमान में प्रदेश में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकने में मील का पत्थर साबित होगी। जनता में विश्वास हो गया है कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। इस दौरान पूर्णवासी यादव, तेजबहादुर पाण्डेय, गोपाल शाही, मुस्तफा अंसारी, गामा प्रसाद, नूर आलम, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, अनिल सिंह उर्फ बब्बन सिंह, अभय श्रीवास्तव, युसूफ, हीर साहनी, सोनू साहनी, त्रिपुरारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed