{"_id":"64fe17a65474460b7c0885d4","slug":"tomato-came-from-sky-to-earthfrom-rs-160-to-rs-20-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5520-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आसमान से जमीन पर आ गया टमाटर...160 से सीधे 20 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आसमान से जमीन पर आ गया टमाटर...160 से सीधे 20 रुपये
विज्ञापन
फोटो- मंडी में मारा फिर रहा है टमाटर, अब कोई पूछने वाला तक नहीं, हर दिन बाहर से आ रहे टमाटर के वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक महीने पहले जिस टमाटर के भाव के बढ़ने से लोग परेशान थे, वहीं अब जमीन पर है। मंडी में अब इसकी पूछ कम हो गई है। 10 की बजाए 30 टन की आमद से मंडी में मारा-मारा फिर रहा टमाटर की गिनती अब खास से आम सब्जियों में हो रही है।
एक महीने पहले तक जिस टमाटर की कीमत 160 रुपये किलो तक पहुंच गई थी, अब 25 रुपये किलो में भी उसका उठान होना मुश्किल हो गया है। खुदरा में भी दोहरा शतक लगाने वाला टमाटर 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों से आ रहे टमाटर के वाहनों की वजह से मूल्यों मेंं यह गिरावट देखी जा रही है। व्यापारी रमेश अग्रहरी ने बताया कि इन दिनों टमाटर अधिक संख्या में आ रहा है, ऐसे में मूल्यों में गिरावट देखी जा रही है। यदि बाहर से टमाटर अधिक मात्रा में नहीं आता तो एक बार फिर मूल्य चढ़ जाता। मूल्य चढ़ने पर सीधे तौर पर महंगाई का प्रभाव आम जनता पर ही पड़ता है। हालांकि टमाटर का मूल्य गिरने से अब वह लोगों के भोजन का जायका बढ़ाने का भी काम कर रहा है।