{"_id":"69977d902cd87ee7810ec789","slug":"toll-workers-abused-video-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-171944-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टोल कर्मियों ने की गाली गलौज, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टोल कर्मियों ने की गाली गलौज, वीडियो वायरल
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित छपवा टोल प्लाजा पर एक युवक के साथ टोल कर्मियों द्वारा गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छपवा टोल प्लाजा पर बुधवार की सुबह करीब 9 बजे की घटना बताई जा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
पीड़ित युवक संजय यादव निवासी मुड़िला थाना नौतनवा का कहना है कि बुधवार की सुबह खाना बनाते समय अचानक घर का गैस खत्म हो गया था। गैस लेने के लिए वह मुड़िला स्थित गैस एजेंसी पहुंचा तो बताया गया कि गैस गाड़ी छपवा तिराहे के लिए निकली है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी चारपहिया से गैस लेने के लिए छपवा तिराहे पर जा रहे थे लेकिन टोल प्लाजा पर रोक लिया गया।
उन्होंने टोल कर्मियों से खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए गैस लेने के लिए जाने देने की गुहार लगाई लेकिन टोल कर्मी बिना टैक्स लिए नहीं जाने देने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ टोलकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया। इसके बाद वह वीडियो बनाने लगे तो उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया। वापस घर आने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से उक्त वीडियो को वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।