फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tokens will be available from Q Mitra, no need to queue for tickets

Maharajganj News: क्यू मित्रा से मिलेगा टोकन, टिकट के लिए नहीं लगानी लाइन

Sat, 30 May 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Tokens will be available from Q Mitra, no need to queue for tickets
ट्रायल के बाद मित्रा एप के अनुसार लागू की जाएगी व्यवस्था
विज्ञापन

महराजगंज। ट्रेन टिकट के वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से रेलवे ने क्यू मित्रा एप का ट्रायल शुरू किया है। प्रक्रिया सफल होने पर रिजर्वेशन काउंटरों पर इसे लागू कर दिया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि क्यू मित्रा एप पर टिकट बुकिंग का टोकन कहीं से भी लिया जा सकेगा। टोकन क्यूआर कोड में होगा। तय समय पर बिना लाइन में लगे टोकन धारक बुकिंग काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष ऑनलाइन व तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत आधार आधारित ओटीपी व्यवस्था लागू की गई है। इस नई व्यवस्था से ऑनलाइन टिकट बुक करना पहले से सुरक्षित और आसान हो गया है। सबसे बड़ा फायदा यह हुआ कि फर्जी अकाउंट बनाकर टिकट निकालने की गतिविधि रुकी है।
विज्ञापन

लेकिन अब टिकट हेराफेरी करने वालों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। वह ऑनलाइन की जगह रेलवे स्टेशन काउंटर पर पहुंचकर फर्जी आईडी से तत्काल टिकट बुक कराने लगे। इसका नुकसान जरूरतमंद यात्रियों पर पड़ने लगा। इसे देखते हुए अब टोकन सिस्टम लाने की तैयारी है। जिससे टोकन धारक को लाइन न लगाना पड़े और वह तय समय पर बुकिंग खिड़की पर पहुंचकर टिकट पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

यात्रियों को टिकट काउंटर पर होने वाली परेशानी से बचाने के लिए क्यू-मित्रा नाम का एक नया एप विकसित किया गया है। अभी इसका ट्रायल चल रहा है। सफल होने पर इसी आधार पर व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा।
-पीके चौधरी, वाणिज्य बुकिंग इंचार्ज आनंद नगर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed