फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   toilets ready but not use

शौचालय बनकर तैयार, प्रयोग का इंतजार

Mon, 06 Dec 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
toilets ready but not use
शौचालय बनकर तैयार, इस्तेमाल का इंतजार
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया। लेकिन, उसमें ताला लटक रहा है। आज भी लोग खुले में शौच जाने को विवश हैं। सामुदायिक शौचालय में ताला बंद रहने से लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। देखरेख करने के लिए समूहों को हैंडओवर भी कर दिया गया।
क्षेत्र के 77 ग्राम पंचायतों में से महज 54 ग्राम पंचायतों में ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ है। 23 ग्राम पंचायतों में जमीन उपलब्ध न होने की वजह से निर्माण नहीं हो पाया है। हैरत की बात यह है कि जिन गांवों में शौचालय बना भी है उनमें से अधिकांश गांवों के शौचालयों में ताला लटक रहा है। शौचालय होने के बावजूद भी लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनकटिया में भी शौचालय बनकर तैयार हैं लेकिन उसमें हमेशा ताला लटका रहता है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय ग्राम सभा में संचालित आदर्श स्वयं सहायता समूह को हैंडओवर भी कर दिया गया है। रखरखाव के लिए समूह के खाते में मानदेय भी भेजा जा चुका है। फिर भी ग्रामीण शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार प्रजापति ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही शौचालय का निर्माण पूरा हुआ है जो समूह की महिलाओं को हैंडओवर कर दिया गया है। जल्द ही संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अशोक चौधरी, मुकेश, गुड्डू, जगत, रामपत, निर्भय प्रजापति, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि शौचालय में पानी की व्यवस्था भी नहीं है। जरूरत पड़ने पर यदि कोई शौचालय का इस्तेमाल करना भी चाहें तो भी नहीं कर सकता। हर वक्त उसमें ताला बंद रहता है। यही हाल ग्राम पंचायत सोहसा बासपार में बने सामुदायिक शौचालय का भी है। यहां भी शौचालय बनकर तैयार है लेकिन ग्रामीण इसका प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। ग्राम प्रधान लीलावती ने बताया कि सामुदायिक शौचालय की देखरेख की जिम्मेदारी रानी लक्ष्मी बाई स्वयं सहायता समूह को दी गई है। इसे जल्दी उपयोग में लाया जाएगा। ग्रामीण प्रमोद चौधरी, चंद्रशेखर पटेल, गिरीजेश, अशोक पटेल, उपेंद्र शुक्ला ने बताया कि शौचालय जबसे बना है तबसे उसमें ताला लटक रहा है।

एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद ने बताया कि जिन गांवों में शौचालय निर्माण पूरा हो गया है, उसे समूह की महिलाओं को संचालित करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। यदि शौचालय नहीं खुल रहे हैं तो इसकी जांच कर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed