फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   toilet

शौचालय और पंचायत भवनों की प्रगति जांचेंगे अफसर

Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
toilet
शौचालय और पंचायत भवनों की प्रगति जांचेंगे अफसर
विज्ञापन

तीन जिला समन्वयकों को सौंपी गई चार-चार ब्लॉकों की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पंचायत राज विभाग ने जिले के सभी ब्लॉकों में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों का निर्माण तेजी से कराए जाने के उद्देश्य से तीन जिला समन्वयकों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक समन्वयक को चार-चार ब्लॉक की जिम्मा सौंपा गया है।

जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों को बनवाने को लेकर तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के लिए जिला समन्वयकों को निर्देशित किया गया है कि वे आवंटित ब्लॉक में नियमित रुप से जाकर निर्माण की प्रगति को देखें और उससे विभाग को अवगत कराएं। प्रगति को देखने के लिए जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय को घुघली, सिसवां, मिठौरा व निचलौल, जिला समन्वयक संतोष शुक्ला को फरेंदा, परतावल, सदर व पनियरा तथा जिला समन्वयक एमआईएस मनोज कुमार प्रजापति को बृजमनगंज, धानी, लक्ष्मीपुर व नौतनवां ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। सभी एडीओ पंचायत को भी निर्देशित किया गया है कि प्रगति की हकीकत देखने के दौरान संबंधित गांवों के सचिवों की उपस्थिति भी सुनिश्चित कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने कहा कि शौचालय व पंचायत भवनों के प्रगति को देखने के लिए जिम्मेदारों को नामित कर दिया गया है। इससे प्रगति में सुधार दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed