फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   today voteing in Nautanwa; Lakshmipur

लक्ष्मीपुर, नौतनवा में मतदान आज

Wed, 09 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 09 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर/नौतनवा। त्रिस्तरीय चुनाव के चौथे व अंतिम चरण के मतदान के लिए मंगलवार को ब्लॉक केंद्रों से पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। पुलिस और प्रशासन भी शांतिपूर्ण मतदान के लिए मुस्तैद हो गया। लक्ष्मीपुर और नौतनवा ब्लॉक क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


करीब सवा दो लाख की आबादी वाले लक्ष्मीपुर ब्लॉक में नए परिसीमन के बाद 96 ग्राम पंचायतों का गठन हुआ। ब्लॉक में प्रधान पद के 96 सीटों के लिए कुल 678 पर्चे दाखिल किए गए थे। लेकिन प्रपत्रों की जांच में निरस्त और वापसी के बाद 574 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष हैं।
विज्ञापन


 जबकि सदस्य पद के 1194 सीटों में 202 सीटों पर किसी ने दावेदारी ही नहीं की। तो शेष 992 सीटों पर 1308 ने अपना दावा ठोंका। जिसमें तीन पर्चे निरस्त हो गए और 24 ने अपनी दावेदारी वापस ले ली। 749 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बाकी बचे 243 सीटों पर 532 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ब्लॉक  के करीब 1.70 लाख मतदाता बुधवार को इनके भाग्य का फैसला वोट देकर करेंगे। चुनाव शांति पूर्वक हो इसके लिए ब्लॉक में कुल 251 बूथ बनाए गए हैं। जिसमें तीन अतिसंवेदनशील प्लस, 16 अति संवेदनशील व चार बूथों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। मतदान कार्य के लिए कुल 1004 कर्मचारियों को लगाया गया है।इसके साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल को भी  लगाया गया है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक होगा।
नौतनवा प्रतिनिधि के मुताबिक पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री लेकर नौतनवां इंटर कॉलेज से देर शाम तक बूथों पर पहुंच गईं। नौतनवा ब्लॉक में कुल 103 ग्राम पंचायत में 121 मतदान केंद्र तथा 249 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रधान पद के 589 व सदस्य पद के 928 प्रत्याशी मैदान में हैं।

174880 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें ।
चार अतिसंवेदनशील प्लस तथा 24 बूथ अतिसंवेदशील चिह्नित किए गए हैं। जिस पर विशेष निगरानी की जाएगी। एसडीएम विक्रम सिंह ने बताया कि सकुशल मतदान कराने के लिए सभी बूथों पर फोर्स तैनात कर दी गई है। क्षेत्र के संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केन्द्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


इधर प्रशासन ने किसी प्रकार की हिंसा न हो इसलिए लगातार बैठकें कर प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण मतदान में की अपील की है। अतिसंवेदनशील प्लस और संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed