फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today there will be power cut for six hours in 150 villages

Maharajganj News: आज 150 गांवों में छह घंटे गुल रहेगी बिजली

Sun, 04 Aug 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Today there will be power cut for six hours in 150 villages
निचलौल। बिजली के तार पर झूलते पेड़ों की कटाई-छटाई के लिए निचलौल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता आशीष विष्ट ने बताया कि बैकुंठपुर स्थित 132 केवी से विद्युत उपकेंद्र तक आने वाले 33 केवी बिजली के तार से सटे पेड़ों की कटाई, छंटाई और अनुरक्षण का कार्य किया जाएगा। निचलौल से लेकर जिला मुख्यालय तक 33 हजार बिजली तार को अवरुद्ध करने वाली पेड़ों की टहनियों को काट छांटकर दुरुस्त किया जाएगा। ताकि बिजली दुरुस्त रहने के साथ ही उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति की जा सके। ऐसे में निचलौल विद्युत उपकेंद्र के तहसील, डोमा, मिठौरा, और भेड़िया फीडर से जुड़े करीब 150 गांवों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। परेशानी से बचने के लिए समय से काम निपटा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed