फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today meritorious students will be honored

Maharajganj News: आज मेधावी छात्र छात्राओं को किया जाएगा सम्मानित

Wed, 18 Sep 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Sep 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Today meritorious students will be honored
महराजगंज। वर्ष 2024 में बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा पास करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 10:30 बजे जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा सम्मानित करेंगे। यूपी बोर्ड, सीबीएसई व सीआईएससीई बोर्ड से 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सकते हैं। विद्यार्थियों को मार्कशीट की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा करना है।
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राएं बुधवार को सुबह 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा कार्यक्रमों का होना जरूरी है। शासन की ओर से छात्र छात्राओं के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed