फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today Husnara reached home, wait for Rahul and Naveen increased

हुस्नआरा पहुंचीं स्वदेश, राहुल और नवीन का इंतजार बढ़ा

Fri, 04 Mar 2022 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Today Husnara reached home, wait for Rahul and Naveen increased
हुस्नआरा पहुंचीं स्वदेश, राहुल और नवीन का इंतजार बढ़ा
विज्ञापन

सिसवा बाजार (महराजगंज)। यूक्रेन में फंसी हुस्नआरा शुक्रवार को स्वदेश आ गईं हैं। दिल्ली के यूपी भवन से उन्हें दोपहर तीन बजे बस से घर के लिए रवाना किया गया है। देर रात तक वह घर पहुंच जाएंगी। वहीं, राहुल पोलैंड में रहकर स्वदेश वापसी के लिए इंतजार कर रहे हैं। जबकि हंगरी की सीमा पर नवीन शुक्ला अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जिले के सिसवा नगर के चार विद्यार्थियों में से दिव्या जायसवाल और आकांक्षा पहले ही स्वदेश आ गई हैं। रोमानिया की कैंप में रह रही हुस्नआरा भी शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरीं। इसके बाद उन्होंने पिता को फोन करके अपनी कुशलता की जानकारी दी। हुस्नआरा के पिता निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बेटी की वतन वापसी हो गई है। सरकारी नुमाइंदे सभी बच्चों को एयरपोर्ट से यूपी भवन ले गए। कुछ देर ठहराने के बाद सभी छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए दोपहर तीन बजे बस से रवाना किया गया है। देर रात तक हुस्नआरा घर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, राहुल प्रियनंदन बृहस्पतिवार को यूक्रेन से पोलैंड पहुंच गए हैं। उनके पिता डॉ. केसरी नंदन ने बताया कि बेटा अब सुरक्षित है। पोलैंड में रह कर स्वदेश वापसी का इंतजार कर रहा है। शनिवार या रविवार को राहुल की वतन वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगरी बार्डर पर दूतावास में रह रहे हैं नवीन
फरेंदा। निराला नगर के एमबीबीएस छात्र नवीन शुक्ला हंगरी की सीमा पर भारतीय दूतावास की ओर से बनाए गए कैंप में चार दिनों से रह रहे हैं। नवीन के पिता श्रीधर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर नवीन ने अपनी कुशलता की जानकारी दी। इसके बाद फोन करके बताया कि हंगरी बार्डर पर चार दिनों से बैठे हैं। दूतावास की ओर से सभी छात्रों को भोजन सहित अन्य सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उम्मीद है कि एक दो दिन में भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed