फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Today, cooks will be performed by begging in the city

आज नगर में भीख मांग कर प्रदर्शन करेंगी रसोइयां

Mon, 29 Oct 2018 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 29 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Today, cooks will be performed by begging in the city
आज नगर में भीख मांग कर प्रदर्शन करेंगी रसोइयां - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइयां फ्रंट की जिला इकाई का धरना तीसरे दिन रविवार को भी कलेक्ट्रेट के सामने जारी रहा। पदाधिकारियों ने 29 अक्तूबर को नगर में भ्रमण कर भीख कर आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन की तरफ से मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए संगठन की जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने कहा कि जुलाई माह से ही रसोइयों को मानदेय नहीं मिला है। इससे रसोइयों को परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि ऐसे में रसोइयां अब शहर में भीख मांगकर आंदोलन तेज करेंगे। जिला संरक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा मानदेय बढ़ाने का आश्वासन तो दिया गया लेकिन अब तक बढ़ाया नहीं गया। उन्हें अब भी सिर्फ 1000 रुपये ही मानदेय दिया जा रहा है। यह मानदेय भी जुलाई माह से नहीं मिल रहा है। इससे रसोइयों को समस्या हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधान द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न पर रोकग लगाने सहित रसोइयों की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया लेकिन कुछ नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि  मांगे अविलंब पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में महेश प्रसाद, बदरी प्रसाद, रीता देवी, संगीता, कौशल्या, प्रेमी देवी, श्रीराम सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed