फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   To avail the benefit of free travel, you will have to get a smart card

Maharajganj News: निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए बनवाना होगा स्मार्ट कार्ड

Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
To avail the benefit of free travel, you will have to get a smart card
महराजगंज। सोनौली और महराजगंज डिपो की तरफ से मुफ्त यात्रा का लाभ लेने वाले लोगों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए अप्रैल में निगम के राज्य कार्यालय की तरफ से एक माह का कैंप बस स्टेशन परिसर में लगाया जाएगा। शिविर में पात्र आवेदन देकर स्मार्ट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे जो निशुल्क यात्रा में प्रयुक्त हो सकेगी।
विज्ञापन

यूपी परिवहन निगम की तरफ से लोकसभा, राज्यसभा सदस्य और उनके साथ एक-एक व्यक्ति को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है। इसी प्रकार विधानसभा व विधान परिषद के सदस्य व पूर्व सदस्यों को भी एक-एक व्यक्ति के साथ निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वालों को भी यह सुविधा मिलती है। अब तक यात्रा के दौरान इनसे पास लेकर नंबर दर्ज किया जाता था, लेकिन नए वित्तीय सत्र से इन सभी पात्रों को स्मार्ट कार्ड प्रस्तुत करना होगा, जिसमें उनका समस्त बायोमेट्रिक विवरण फीड रहेगा।
विज्ञापन

इसका दुरुपयोग भी नहीं किया जा सकेगा। पहले स्मार्ट कार्ड सिर्फ राज्य कार्यालय से ही बनाया जा रहा था, लेकिन अब एक माह तक जनपद में भी शिविर लगाकर पात्रों का स्मार्ट कार्ड बनाया जाएगा। इससे उन्हें अनावश्यक दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed