{"_id":"665f22fcb1c33cf3bb09c74c","slug":"tight-security-arrangements-even-passersby-were-not-allowed-re-entry-maharajganj-news-c-206-1-go11002-123957-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, पास वालों की भी दोबारा नहीं मिली इंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, पास वालों की भी दोबारा नहीं मिली इंट्री
Tue, 04 Jun 2024 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Jun 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार की मतगणना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक रहे। कलक्ट्रेट परिसर में जाने वाले दोनों मार्गों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग व पांच स्थानों पर सुरक्षा कर्मी जांच के लिए मुस्तैद रहे। कलक्ट्रेट के मुख्य मार्ग व विधानसभावार बने मतगणना परिसर में जांच के लिए अंतिम स्थान पर भी जांच की व्यवस्था थी। इसके अलावा मतगणना टेबल के आसपास भी सुरक्षा घेरा मजबूत देखा गया। स्थिति यह थी कि कलक्ट्रेट में पास धारियों को भीतर तो घुसने दिया जा रहा था, लेकिन कोई लौटकर फिर दोबारा जाना चाहे तो उसे अनुमति नहीं दी जा रही थी। सुबह अचानक हुई बारिश में भी इनकी मुस्तैदी पूरी तरह देखने को मिली।
मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने खूब पसीना बहाया। यहां 29 इंस्पेक्टर, 20 एसओ, 185 सब इंस्पेक्टर, 750 हेड कांस्टेबिल, 100 महिला कांस्टेबिल तैनात रही। एक प्लाटून सीपीएमएफ व एक प्लाटून पीएसी के जवानों को कलक्ट्रेट के दोनों मार्गों पर लगाया गया था। यह जगह-जगह लोगों को रोककर जांच करते व पास फोटो का मिलान करने के बाद आगे जाने की अनुमति देते। कलक्ट्रेट, विकास भवन परिसर की ओर आरओ का पानी और दूध सब्जी ले जाने वालों को भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से शाम सात बजे के बाद जाने की बात कहकर वापस किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से कार्मिकों के लिए डब्बा बंद भोजन, शिकंजी, रूह आफजा शर्बत इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। पास धारक अथवा कोई कार्मिक अगर एक बार कलक्ट्रेट से निकल जाता तो उसे दोबारा दाखिल नहीं होने दिया गया। अधिकतर ड्यूटी में लगे लोग परिसर में ही मतगणना पूर्ण होने तक रहे। सुरक्षा में 51 हेड कांस्टेबिल व 72 कास्टेबिल भी पूरे दिन ड्यूटी में लगे रहे कि रूट डायवर्जन के कारण भारी वाहन कलक्ट्रेट की ओर न जाने पाएं।