फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Thursday was the coldest day of the season, mercury dropped by six degrees

Maharajganj News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बृहस्पतिवार, छह डिग्री गिरा पारा

Thu, 18 Jan 2024 07:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 Jan 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
Thursday was the coldest day of the season, mercury dropped by six degrees
महराजगंज। बृहस्पतिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। सुबह के समय क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। गलन से लोगों का बुरा हाल रहा। कई दिनों से लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब नौ बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता बाधित होने से मुख्य मार्गों पर वाहनों को रेंग-रेंगकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

बर्फीली हवा के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। बृहस्पतिवार सुबह लोग सोकर उठे तो शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह टहलने के लिए जाने वाले कोहरे व कड़ाके की ठंड के तेवर देख बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। गलन के कारण बुजुर्ग व बीमार लोग सहम गए। उन्होंने घर में ही रहना ठीक समझा। सुबह मुख्य मार्गों पर जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। शाम को ठंड और बढ़ गई, जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
सुबह देर से खुल रही दुकानें
ठंड का असर बाजारों में भी साफ देखने को मिल रहा है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नहीं दिखी। सुबह के समय बाजार देरी से खुल रहे हैं। शाम को दिन छिपते ही फिर से लोग बाजार से नदारद शुरू हो गए और लोग अपने घरों के लिए रुख करने लगे। बाजारों के साथ विभिन्न मार्गों पर सन्नाटा रहा। दुकानदार नरेश जायसवाल ने बताया कि ठंड के कारण विक्री प्रभावित हो रही है। दुकानें देर से खुलने के साथ ही जल्द बंद हो जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed