फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Throat infection... more emphasis on gargling than medicine, 23 patients arrived

Maharajganj News: गले में संक्रमण... दवा से अधिक गरारे पर जोर, पहुंचे 23 मरीज

Fri, 04 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Throat infection... more emphasis on gargling than medicine, 23 patients arrived
महराजगंज। बदलते मौसम में एक बार फिर लोगों को गले के संक्रमण की समस्या ने परेशान करना शुरू कर दिया है। तापमान घटने के बाद भी लोग अत्यधिक ठंडा पानी, आइसक्रीम, बर्फ का गोला और बर्फ मिले जूस का सेवन करने से संक्रमण बढ़ जा रहा है।
विज्ञापन

गले के आहार नली में सूजन और टांसिलाइटिस की समस्या से प्रभावित मरीजों को खाने पीने में असुविधा हो रही है। बृहस्पतिवार को 23 मरीज टांसिल की समस्या लेकर ओपीडी पहुंचे, जिन्हें चिकित्सकों ने दवा से अधिक गरारा करने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बृहस्पतिवार को 755 रोगियों का उपचार हुआ। इसमें संक्रमण प्रभावितों की संख्या अधिक रही। गले में संक्रमण की समस्या लेकर पहुंचे लोगों में महिलाओं व किशोरों की संख्या अधिक रही। नाक-कान व गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिरुद्ध ने बताया कि अधिक ठंडे खाद्य व पेयजल के सेवन से वायरस व बैक्टीरिया अक्सर गले का संक्रमण बढ़ा देते हैं। इससे गले की आहार नली में हल्की सूजन हो जाती है, जिससे निगलने में असुविधा होती है। समस्या होने पर शुरुआती तीन दिन गुनगुने पानी में नमक व फिटकरी डालकर गरारा करने से राहत मिल जाती है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि बारिश के मौसम में गले का संक्रमण तेजी से बढ़ता है, क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed