फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three years rigorous imprisonment each in assault case

Maharajganj News: मारपीट के मामले में तीन को तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास

Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 16 Oct 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Three years rigorous imprisonment each in assault case
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के जमुना उर्फ यमुना, कैलाश और मुकेश को 10 वर्ष पूर्व हुई मारपीट के आरोप में जिला जज नीरज कुमार ने दोषी करार करते हुए प्रत्येक को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है। मुकदमे के विचारण के दौरान सहअभियुक्त सुदामा की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी लक्ष्मण की 20 मई 2014 को जमुना से कहासुनी हो गई। इस रंजिश को लेकर जमुना के बेटे सुदामा व कैलाश तथा मुकेश, लक्ष्मण को गाली गलौज करते हुए उसे और उसके चाचा हरि को लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें वादी मुकदमा लक्ष्मण को काफी गंभीर चोटें आईं। लक्ष्मण की तहरीर पर थाना चौक ने जमुना सुदामा कैलाश मुकेश के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना के पश्चात अंतर्गत धारा 308/34 323 504 आईपीसी आरोप पत्र न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुकदमे के परीक्षण के दौरान सहअभियुक्त सुदामा पुत्र जमुना की मृत्यु हो गई। जिला जज नीरज कुमार ने अभिलेखिय साक्ष्यों व गवाहों का परीक्षण कर व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद जमुना उर्फ यमुना कैलाश व मुकेश प्रत्येक को तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed