फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three trolley junk recovered on the border

Maharajganj News: सरहद पर तीन ट्रॉली कबाड़ बरामद

Fri, 15 Mar 2024 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Mar 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Three trolley junk recovered on the border
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर चौकसी बढ़ने के बाद भी कबाड़ का काला धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर नेपाल से सस्ते दामों पर कबाड़ खरीदकर अवैध तरीके से भारत लाकर मोटी रकम कमा रहे हैं। शुक्रवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरहद के पिलर संख्या 503/8 से सटे लालपुर गांव के पास से अवैध कबाड़ लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। टीम बरामद वाहनों और चालकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सरहद पर तस्करी रोकने के लिए टीम तैनात थी। इसी बीच उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की नेपाल से ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कबाड़ की तस्करी कर भारत लाई जा रही है। सूचना के बाद टीम ने सरहद के पिलर संख्या 503/8 से सटे लालपुर गांव के पास मुख्य मार्ग की घेराबंदी कर ली। इसी बीच नेपाल से भारत कबाड़ लेकर आते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखे। जिसे कब्जे में लेकर तीनों वाहन चालकों को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों चालक नेपाल के रहने वाले हैं। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों की टीम तीनों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


10 बोरी नेपाली सीमेंट बरामद
निचलौल। भारत नेपाल सरहद से सटे रेंगहिया गांव के पास पिलर संख्या 501/6 के पास से सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने शुक्रवार को 10 बोरी नेपाली सीमेंट बरामद की है। वहीं टीम ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed