फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three tractor-trolleys seized for illegal soil mining

Maharajganj News: अवैध मिट्टी खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Mon, 21 Sep 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three tractor-trolleys seized for illegal soil mining
सोनौली। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मी नगर सेमरा में अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत पर रविवार दोपहर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मौके से मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं और उन्हें सीज कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद खनन विभाग के अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस दौरान वहां मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मिलीं। खनन विभाग की टीम ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अवैध खनन में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि मौके से मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं। तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed