फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three tractor-trolleys and loaders involved in illegal mining were caught.

Maharajganj News: अवैध खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली व लोडर पकड़े गए

Mon, 25 May 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Three tractor-trolleys and loaders involved in illegal mining were caught.
नायब तहसीलदार निचलौल व सिंदुरिया पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन

मिठौरा। जगदौर सिवान क्षेत्र से रविवार को एक ट्रैक्टर व लोडर और मिठौरा नहर पुल से दो ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़कर सिंदुरिया थाने को सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार निचलौल पीयूष जायसवाल एवं सिंदुरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
जानकारी के अनुसार, टीम को क्षेत्र में अवैध खनन एवं मिट्टी परिवहन की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में जगदौर के सिवान में जांच के दौरान मिट्टी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर और लोडर को पकड़ा गया। इसके बाद मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली मिठौरा नहर पुल पर भी पकड़ी गई।
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सिंदुरिया थाने लाई। मामले की सूचना खनन विभाग को दे दी गई है। नायब तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध खनन और बिना अनुमति मिट्टी परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed