{"_id":"696e8dc1c08361630d0cedf5","slug":"three-tier-panchayat-elections-verification-of-793-lakh-potential-duplicate-voters-underway-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-169646-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 7.93 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं सत्यापन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 7.93 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं सत्यापन जारी
विज्ञापन
सूची में समान या मिलते-जुलते नामों के आधार पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित किया गया
20 फरवरी तक पूरा करना है मतदाताओं का सत्यापन कार्य
पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा, 27 तक पूरी कर ली जाएंगी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं
महराजगंज। जिले में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची को ठीक किया जा रहा है। जिले में 7,93,464 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित कर इनका सत्यापन किया जा रहा है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कार्य 20 फरवरी तक पूरा करना है।
जिले के सभी 12 विकास खंडों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। मतदाता के आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों के माध्यम से स्पष्ट किया जा रहा है कि उसका नाम मतदाता सूची में एक से अधिक स्थानों पर तो दर्ज नहीं है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं है बल्कि एक ही व्यक्ति के नाम की दोहरी या एक से अधिक प्रविष्टियों को चिह्नित कर उन्हें नियमानुसार हटाना है। इससे मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ेगी और पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद की आशंका कम होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची में समान या मिलते-जुलते नामों के आधार पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। अब इन सभी मामलों का सत्यापन ब्लॉक स्तर के बजाय जिला स्तर पर किया जाएगा। आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 20 फरवरी तक बीएलओ तहसील कार्यालयों में लिस्ट जमा करेंगे। आयोग ने निर्देश दिया है कि बिना सत्यापन किसी भी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अब पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले 27 मार्च तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। गांव में बीएलओ पहुंच रहे हैं तो ऐसे मामले में आ रहे हैं कि एक ही नाम में कई लोग मिल रहे हैं। कुछ लोगों के पिता के नाम भी समान मिल रहे हैं। ऐसे में सत्यापन के दौरान जरूरी प्रपत्र लिया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉकवार डुप्लीकेट मतदाताओं की स्थिति
संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या ब्लॉकवार सामने आई है। निचलौल ब्लॉक में सर्वाधिक 85,361, पनियरा में 66,548, परतावल में 63,408, घुघुली में 79,405, सदर में 69,798, मिठौरा में 78,271, सिसवा में 51,322, नौतनवा में 79,042, लक्ष्मीपुर में 65,079, फरेंदा में 65,331, बृजमनगंज में 63,450 तथा धानी ब्लॉक में 26,449 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए हैं।
खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जिले के सभी 12 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे अपने-अपने ब्लॉक में बीएलओ, पर्यवेक्षकों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन की मंशा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची बेहतर ढंग से तैयार हो।
वर्जन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची अपलोड कर दी गई है। सूची की डाउनलोडिंग और प्रिंटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। सूची संबंधित बीएलओ को सौंप दी गई है, ताकि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन का कार्य पूरा कर सकें।
-डॉ. प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी