फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three smugglers arrested with junk

Maharajganj News: कबाड़ के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Dec 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with junk
खनुआ। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को नेपाल से पिकअप और ठेले पर कबाड़ ला रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। बाद में कबाड़ के साथ आरोपियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि डंडा हेड के जवान सोमवार की सुबह गश्त पर निकले थे। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 518 तिलहवा गांव के पास नेपाल की तरफ से एक पिकअप आता दिखाई दिया। जवानों ने रोककर तलाशी ली तो पिकअप से 500 किलो प्लास्टिक स्क्रैप बरामद हुआ। पिकअप चालक ने पूछताछ में अपना नाम प्रमोद निवासी सुकरौली उर्फ अरघा थाना सोनौली बताया। उन्होंने बताया कि भैरहवा गौतम बुद्ध एयरपोर्ट के पास एक गोदाम से लेकर फरेंदी तिवारी निवासी एक व्यक्ति के घर पहुंचाना था।
विज्ञापन

इधर, दूसरी जवानों की टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 520 के शेख फरेंदा गांव के पास से ठेला और रिक्शे पर 800 किलो प्लास्टिक स्क्रैप, 200 किलो स्टील के साथ 6 ठेला व आरोपी सोनू निवासी नौतनवा और अशोक कोटहीमाई गांव पालिका वार्ड नंबर 4 जिला रुपनदेही नेपाल को पकड़ा गया। बरामद 1500 किलो स्क्रैप, एक पिकअप, 6 ठेला सहित तीन आरोपियों को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। सूत्रों की मानें तो सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गोदामों में यह सामान एकत्र कर धंधेबाज अपना काम कर रहे हैं। तमाम ऐसे गोदाम हैं, जहां सामान एकत्र किया जा रहा है। वहां से जरूरत के अनुसार नेपाल में सामान भेजा जाता है। सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा कर्मियों की सख्ती से तस्करों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed