{"_id":"6aada2b76fc53bf57a0cb153","slug":"three-sisters-beaten-over-a-minor-altercation-fir-registered-against-four-individuals-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185399-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मामूली कहासुनी पर तीन सगी बहनों को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मामूली कहासुनी पर तीन सगी बहनों को पीटा, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मारपीट में एक युवती गंभीर रूप से घायल
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला ने बेटियों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी बेटियों को भद्दी-भद्दी गालियां दी गई और विरोध करने पर तीनों को लात-घूंसों और लाठी-डंडे से पीटा गया। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आशिया खातून निवासी ग्राम जगदीशपुर, थाना भिटौली निवासिनी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि दिनांक 15 सितंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे वह घर पर नहीं थीं। इसी दौरान मामूली सी बात को लेकर गांव के ही राजू, मुनीब, अफसाना व नरगिस एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि चारों ने घर में मौजूद प्रार्थिनी की सयानी लड़कियों को गाली देना शुरू कर दिया।
जब बड़ी बेटी फरजाना ने विरोध किया तो चारों ने उसे लात-घूंसों व लाठी-डंडे से बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई छोटी बहनें अफसाना व रहीसा को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में फरजाना को काफी चोटें आई हैं। जाते-जाते चारों आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे गए। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला की तहरीर पर सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।