{"_id":"62127b1e8e9a903be16480b0","slug":"three-places-to-votepolling-parties-will-leave-from-maharajganj-news-gkp4275968141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कराने को तीन स्थलों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कराने को तीन स्थलों से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
मतदान कराने को तीन स्थलों
से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
जिला प्रशासन ने विधान सभावार अलग-अलग स्थलों को किया चिह्नित
महराजगंज। जिले के 2,221 मतदेय स्थलों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां चिह्नित तीन स्थलों से रवाना होंगी। जिला प्रशासन ने स्थलों को चिह्नित करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
छठें चरण में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होना है। मतदान कराने के लिए कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां दो मार्च को रवाना होंगी। इससे पूर्व उन्हें विधान सभावार निर्धारित स्ट्रांग रुम से बैलेट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट व अन्य निर्वाचन सामग्री को प्राप्त करना होगा। समस्त सामग्री प्राप्त करने के बाद नौतनवां विधानसभा की 451 पोलिंग पार्टियां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे से अपने निर्धारित बूथों के लिए रवाना होंगी।
वहीं, फरेंदा की 390 व सदर विधानसभा क्षेत्र की 457 पोलिंग पार्टियां दीवानी न्यायालय के सामने से अपने निर्धारित बूथों के लिए रवाना होंगी। इसी प्रकार सिसवा की 451 व पनियरा की 472 पोलिंग पार्टियों को पुलिस अधीक्षक आवास के सामने से निर्धारित बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। कार्मिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
----
कार्मिक लोहिया पार्क में खड़ा करेंगे वाहन
मतदान कराने के लिए तैनात कार्मिक स्वयं के वाहन को लोहिया पार्क में खड़ा करेंगे, जबकि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने वाहन को महिला चिकित्सालय के सामने खड़ा करेंगे। इन स्थलों पर भी व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है।