फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three people were accused of stealing goods worth lakhs in a land dispute; an FIR was lodged against them.

Maharajganj News: जमीन के विवाद में लाखों का सामान चोरी करने का आरोप, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 07 Jun 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three people were accused of stealing goods worth lakhs in a land dispute; an FIR was lodged against them.
सदर कोतवाली क्षेत्र की घटना, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के सवरेजी निवासी उज्जवल गुप्ता ने किराए पर ली गई जमीन पर संचालित अपने सीमेंट ईंट उद्योग एवं बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सामान चोरी होने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उज्जवल गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग स्थित शिवनगर में किराए पर जमीन लेकर सीमेंट ईंट उद्योग की मशीन तथा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान स्थापित की थी। उनका किरायानामा 20 दिसंबर 2025 तक प्रभावी था। आरोप है कि भूमि स्वामी पक्ष के कृष्ण चंद्र एवं अन्य लोगों ने 19 दिसंबर 2025 को दुकान परिसर के प्रवेश द्वार पर लोहे का पाइप लगाकर निर्माण करा दिया तथा परिसर में लगे चार सीसीटीवी कैमरों की बिजली आपूर्ति काटकर केबल और मीटर भी हटा लिया।
विज्ञापन

उज्जवल का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर का जंघासेट, पटिया, बैटरी, प्लाई, पांच बोरी सीमेंट, नया तिरपाल, ईंट ढोने वाला ठेला, श्रमिक कक्ष का ताला तोड़कर कुदाल, फावड़ा, लोहे की तगाड़ी, गैस सिलेंडर, चूल्हा और अन्य घरेलू सामान भी उठा ले गए। इसके अलावा गोदाम और कार्यालय का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर, टीवी, इनवर्टर, बैटरी और तख्त चोरी करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अप्रैल 2026 की रात मिक्सर मशीन में लगा पांच हॉर्स पावर का मोटर, 12 अप्रैल 2026 की रात जनरेटर का 30 केवी का अल्टरनेटर एवं ट्रैक्टर का अगला पहिया भी चोरी कर लिया गया। उन्होंने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज में कृष्ण चन्द्र, अजय पटेल और एक ठेला चालक अंगद दिखाई दे रहे हैं। मामले में पहले समझौते के लिए प्रयास किया गया। समझौता नहीं होने पर उज्जवल ने थाने में तहरीर दी।

सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कृष्णचंद, अजय पटेल, अंगद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed