{"_id":"645aa13355cb763d660a6444","slug":"three-people-died-in-road-accidents-maharajganj-news-c-7-1-158809-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत
Wed, 10 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
निवर्तमान को देखने पहुंवे विधायक।
नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष समेत पांच घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। आनंदनगर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार की रात करीब दो बजे गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का हाल जानने के लिए रुके नगर पंचायत आनंदनगर के निवर्तमान अध्यक्ष भी बाइक की चपेट में आ गए।
गोरखपुर जिले के पीपीगंज निवासी 21 वर्षीय संदीप अग्रहरि के साथ देवेंद्र व दीपक एक बाइक पर सवार होकर रात में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। भैया फरेंदा से थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे खड़े ट्रक से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दूसरे बाइक पर सवार गिरजेश (26) निवासी पिपरा, महेंद्र (34) व सलमान (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे नगर पंचायत के निर्वतमान अध्यक्ष राजेश जायसवाल भी दुर्घटना स्थन पर रुक गए, तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आकर वह भी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बनकटी भिजवाया। संदीप अग्रहरि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरी दुर्घटना में पुरंदरपुर के झामट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महेंद्र (34) निवासी परसौनी पुरंदरपुर को गंभीर चोटें आईं। पुरंदरपुर पुलिस घायल को सीएचसी बनकटी ले गई। जहां महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। लोगों के अनुसार युवक परिवार से नाराज होकर घर से निकला था। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर पांच मई को फरेंदा बाइपास पर हुई मार्ग दुर्घटना में घायल दीनानाथ (35) निवासी गनेशपुर जनकजोत की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।