फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three occupants of a car injured in a road accident; one referred to another hospital.

Maharajganj News: सड़क हादसे में कार सवार तीन व्यक्ति घायल, एक रेफर

Fri, 21 Aug 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three occupants of a car injured in a road accident; one referred to another hospital.
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनैलिया मंदिर के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

तीनों घायल गोरखपुर थानाक्षेत्र गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ के निवासी, एक ही हालत गंभीर
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनैलिया मंदिर के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की रात सड़क हादसे में कार सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों घायल गोरखपुर जिले के गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ के निवासी हैं। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार तीनों व्यक्ति बुधवार की रात गोरखपुर से सोनौली की ओर जा रहे थे। अभी वह लोग बनैलिया मंदिर के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे कि एकाएक अनियंत्रित होकर उनकी कार आगे चल रही गाड़ी में जा भिड़ी। इस घटना में कार सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

तीनों की पहचान जावेद अंसारी, नीरज जायसवाल एवं राजा सिंह निवासीगण नौसड़ थानाक्षेत्र गीडा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। जावेद अंसारी की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed