फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three Nepalese arrested with six bags of urea

Maharajganj News: छह बोरी यूरिया के साथ तीन नेपाली गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Jul 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Three Nepalese arrested with six bags of urea
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर के पगडंडी रास्ते की घेराबंदी करके पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को तीन नेपाली युवकों को तस्करी की यूरिया के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर टीम पकड़े गए तीनों युवकों और बरामद यूरिया खाद को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग भारतीय यूरिया खाद को अवैध तरीके से तस्करी कर नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। इसको गंभीरता से लेकर बाॅर्डर पर तैनात एसएसबी टीम के साथ बाॅर्डर के पिलर संख्या 500/5 के पास पगडंडी के रास्ते की घेराबंदी कर ली गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद भारतीय क्षेत्र से तीन बाइक पर सवार तीन युवक यूरिया लेकर नेपाल की ओर आते दिखे। उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तीनों बाइक पर लदी 6 बोरी यूरिया खाद बरामद की गई। गिरफ्तार तीनों युवकों ने अपना नाम निर्मल नेटुआ निवासी उज्जैनी, थाना परासी जिला नवलपरासी, वीरेंद्र राजभर निवासी गुटी सूर्यपुरा थाना बेलाटारी, जिला नवलपरासी, दुर्विजय निवासी हरपुर थाना बेलाटारी, जिला नवलपरासी नेपाल राष्ट्र बताया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed