फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   three loot incident in one night.

कैंपियरगंज में एक ही रात में तीन लूट हुईं 

Sun, 22 May 2016 12:24 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
three loot incident in one night.
कुलगाम राइफल चोरी - फोटो : ANI
फरेंदा,  कैंपियरगंज-फरेंदा जंगल में एक ही रात में तीन जगहों पर लूट की घटनाएं सामने आई हैं। सीमा विवाद में दोनों थाने की पुलिस ने पीड़ितों को नसीहत देकर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


फरेंदा-कैंपियरगंज जंगल के एनएच 29 होटल के समीप हनुमान मोड़ पर नेपाल से लखनऊ जा रहे ट्रक के चालक चेतिया सिद्धार्थनगर निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब तीन बाइक पर नौ बदमाश आए और ओवर टेक कर ट्रक को रोक 12 हजार नगदी, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया।
विज्ञापन

सभी बदमाश जंगल की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी100 नंबर पर दी गई है। कैंपियरगंज और फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा विवाद के कारण किसी भी थाने की पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित को तहरीर देकर झमेला न पालने की बात कही। दूसरी घटना फरेंदा के निरनाम पूर्वी के तिलकहना की है।
रामवेलास ने बताया कि कैंपियरगंज के पेट्रोल पंप पर काम करके वापस लौटते समय जंगल में दो युवकों ने रोक असलहा के बल पर 500 रुपये और मोबाइल छीन लिया। तीसरी घटना में दक्षिणी बाइपास पर दो ट्रक चालक सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर खाना बना रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और असलहा के बल पर मारपीट कर नगदी, मोबाइल, छीन ले गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस सबंध में एसओ डीके शुक्ला ने कहा कि लूट की सूचना पर पहुंचने पर किसी भी प्रकार की लूट की पुष्टि नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed