फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three lives from the same family were extinguished all at once.

Maharajganj News: एक साथ्ा बुझ गए एक ही परिवार के तीन चिराग

Wed, 19 Aug 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Three lives from the same family were extinguished all at once.
निचलौल। दोस्त का जन्मदिन मनाने निकले चार दोस्तों की मौत के बाद पचमा गांव में मातम पसर गया है। केक पर मोमबत्तियां सजाकर जन्मदिन की खुशियां मनाने निकले युवकों के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने वाले तीन युवक तीन सगे भाइयों के बेटे थे। जिस सन्नी का जन्मदिन था वह दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खुशियां मनाने निकले सभी युवक एक ही बाइक पर सवार थे। डंपर की टक्कर से बाइक भी चकनाचूर हो गई और एक साथ एक ही परिवार के चिराग बुझ गए। वहीं चौथे मृतक शिव का कोई पता-ठिकाना देर रात तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


निचलौल थानाक्षेत्र के पचमा गांव निवासी बुजुर्ग राधेश्याम के तीन बेटे क्रमश: राम कयास, संतोष व व्यास हैं। राम कयास का एक बेटा सन्नी व दो बेटी अंशु व निशा हैं। जबकि संतोष के दो बेटे विवेक व शिव और व्यास के दो बेटे किशन व रवि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष की परदेस में कमाते वक्त करीब दो साल पहले तबीयत खराब हो गई थी। घर आए तो उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं राम कयास व व्यास आज की तारीख में परदेस में कमाने गए हैं। मंगलवार को सन्नी का जन्मदिन मनाने निचलौल जा रहे चार युवकों की जो डंपर की टक्कर से मौत हुई उनमें रामकयास का बेटा सन्नी, संतोष का बेटा विवेक व व्यास का बेटे किशन की मौत हो गई। ऐसे में अब स्व: संतोष का बेटा शिव व व्यास का बेटा रवि ही जिंदा रह गए हैं। दादा का राधेश्याम का तो रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सन्नी की बहनें बस रो-रोकर एक बात दोहरा रही हैं कि इस बार राखी किसे बांधेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed