{"_id":"623770aedaaa5b6b0e412255","slug":"three-injured-in-rampage-maharajganj-news-gkp430488433","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर डीजे बजाने के कारण दो पक्षों में मारपीट, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर डीजे बजाने के कारण दो पक्षों में मारपीट, तीन गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर डीजे बजाने के कारण दो पक्षों में मारपीट, तीन गंभीर घायल
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहरवालिया कलां में होली पर डीजे बजाने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बवाल में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। मामले में 14 लोगों पर केस दर्ज कर नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, होली पर्व पर दोपहर में कुछ युवकों का समूह ठेले पर डीजे रखकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए गांव का भ्रमण कर रहा था। तभी दूसरे संप्रदाय के लोगों ने गाने का विरोध कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडा व छतों र्से इंट-पत्थर चलने लगे। इस बवाल में कृपाल जायसवाल, जय जायसवाल और रामभवन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया, जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि रामकृपाल की तहरीर पर तबारक, जान मोहमद, मजीद, हकीम, सलमान, जलालुद्दीन, अरमान, शेरू, कुर्बान, जमीर, रिजवान, नुरूलहक, अयूब व शाह मोहम्मद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद एसपी प्रदीप गुप्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।