{"_id":"66d9c0e5c84374e8630f5d70","slug":"three-including-uncle-and-nephew-died-after-being-hit-by-a-truck-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-130616-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट आकर चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट आकर चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत
Thu, 05 Sep 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 05 Sep 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा-मुजुरी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नौ निवासी डब्लू प्रजापति (35) अपने भतीजे आकाश प्रजापति (20) पड़ोसी, प्रदीप प्रजापति (30) के साथ बाइक से मुजुरी की तरफ से घर जा रहे थे। तभी पनियरा-मुजुरी मार्ग एक कार की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। पीछे आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक व चालक कब्जे में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।