{"_id":"6ae265277d3a3d366b021aa4","slug":"three-day-high-level-meeting-between-ssb-and-apf-in-kathmandu-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188098-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी और घुसपैठ रोकने को मंथन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी और घुसपैठ रोकने को मंथन शुरू
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल की खुली सीमा से तीसरे देशों के नागरिकों की अवैध आवाजाही, मानव तस्करी, मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारी काठमांडू में जुटे हैं। बुधवार से शुरू हुई तीन दिवसीय 10वीं द्विपक्षीय समन्वय बैठक में खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और सीमा पर निगरानी प्रभावी बनाने पर मंथन हो रहा है।
नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) और भारत के सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बीच आयोजित बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व में महा निरीक्षक नारायण दत्त पौडेल ने जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल कर रहे हैं। दोनों देशों के गृह एवं विदेश मंत्रालयों, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।
बैठक के एजेंडे में सीमा पर अतिक्रमण हटाने, सीमा स्तंभों की सुरक्षा एवं रखरखाव और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना भी शामिल है। इसके अलावा सीमा पार अपराधों से जुड़ी सूचनाएं साझा करने, निगरानी में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल तथा आपदा प्रबंधन में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। सीमावर्ती नागरिकों से बेहतर तालमेल, यात्री सहायता कक्षों को आपस में जोड़ने और दोनों सुरक्षा बलों के बीच प्रशिक्षण एवं संस्थागत सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। तीन दिवसीय बैठक का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
एपीएफ के प्रवक्ता डीआईजी नेत्र बहादुर कार्की ने बताया कि बैठक में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने, सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा मानव तस्करी, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।