फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three combine machines were caught harvesting crops without SMS

Maharajganj News: बिना एसएमएस के फसल काट रहे तीन कंबाइन मशीनों को पकड़ा

Wed, 13 Nov 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three combine machines were caught harvesting crops without SMS
बागापार। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बागापार में बिना सुपर मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) यंत्र के फसल काट रही तीन कंबाइन मशीन को सहायक विकास अधिकारी कृषि सदर प्रेम नारायन पासवान एवं बागापार चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। तीनों कंबाइन मालिकों को एसएमएस यंत्र लगाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रेम नारायन पासवान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन की ओर से पराली प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बागापार चौकी की पुलिस के साथ क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान बिना सुपर मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) यंत्र लगे तीन कंबाइन मशीन धान की फसल काटते पाए गए। कंबाइन मालिकों को चेतावनी दी गई। साथ ही कंबाइन में एसएमएस यंत्र लगाने के बाद छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed