फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three children of the same family including a teenager are missing

Maharajganj News: किशोरी सहित एक ही परिवार के तीन बच्चे लापता

Mon, 24 Jun 2024 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Three children of the same family including a teenager are missing
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गुजरौलिया में सोमवार को एक ही परिवार के तीन बच्चे घर से लापता हो गए। घटना के बाद देर शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने थानाध्यक्ष के साथ घर पहुंच कर पूछताछ की।
विज्ञापन

लापता बच्चों की मां सविता देवी ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की सुबह आठ बजे अपने घर से मिश्रौलिया चौराहे पर रुपये जमा करने गई थी। दोपहर में आने पर देखा कि घर पर उसकी 14 वर्षीय बेटी गुड़िया नहीं है। साथ ही छह वर्षीय बेटा विवेक व तीन वर्षीय बेटी अहिल्या भी नहीं थी। उसने पड़ोसियों व आसपास के लोगों से पूछताछ की। उसने अपने रिश्तेदारों से भी बातचीत की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सविता देवी ने इस मामले में थाना बृजमनगंज में पुलिस को तहरीर दी। बच्चों के लापता होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अनुज कुमार ने बताया कि मामले से जुड़े हर पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed